पटना, अप्रैल 10 -- पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने पदाधिकारियों को एकल उपयोग वाले प्लास्टिक समेत राज्य में चिह्नित उत्पादों पर लगे प्रतिबंध का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य के हित के लिए यह आवश्यक है। मंत्री शुक्रवार को विभाग और बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद के संयुक्त तत्वावधान में अरण्य भवन में 'एकल उपयोग प्लास्टिक के प्रबंधन' पर आयोजित बैठक में बोल रहे थे। मंत्री ने एकल उपयोग वाले प्लास्टिक के वैकल्पिक उत्पादों के उपयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि आमजनों के बीच इस विषय पर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाएं। आज शहरों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्लास्टिक के उपयोग में वृद्धि हुई है, इसलिए इन क्षेत्रों में जनजागरूकता के साथ प्लास्टिक अपशिष्ट के बेहतर ...