एकल उपयोग प्लास्टिक से दूरी, पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
मुंगेर, अगस्त 9 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। एकल उपयोग प्लास्टिक के बढ़ते प्रचलन से पर्यावरण को हो रहे नुकसान को कम करने और उसके स्थान पर टिकाऊ एवं पर्यावरण-अनुकूल विकल्पों को अपनाने के उद्देश्य से शनिवार को बिहार वानिकी महाविद्यालय एवं शोध संस्थान, मुंगेर में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के दिशा-निर्देशों तथा स्वच्छता पखवाड़ा के तहत आयोजित कार्यशाला में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को प्लास्टिक के विवेकपूर्ण उपयोग और अपशिष्ट के उचित प्रबंधन के प्रति जागरूक किया गया। कार्यशाला के तकनीकी सत्र में महाविद्यालय के वैज्ञानिकों ने प्लास्टिक की प्रकृति, एकल उपयोग प्लास्टिक से होने वाले पर्यावरणीय दुष्प्रभाव तथा प्लास्टिक अपशिष्ट के उचित प्रबंधन की विस्तार से जानकारी दी। विशेषज्ञों ने विद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.