काशीपुर, मार्च 29 -- बाजपुर, संवाददाता। ग्राम बेरिया दौलत स्थित बुक्सा परिषद भवन में रविवार को एकल अभियान के तहत भूमि सुपोषण एवं संरक्षण जन जागरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा नेता राजेश कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि एकल अभियान अब केवल शिक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज में संस्कार, आत्मविश्वास और जागरूकता फैलाने वाला एक व्यापक जनआंदोलन बन चुका है। ग्रामीण क्षेत्रों में नई पीढ़ी को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने में इसकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। राजेश कुमार ने कार्यकर्ताओं के समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि उनका सेवा भाव ही अभियान की सबसे बड़ी ताकत है। ऐसे निस्वार्थ प्रयासों से समाज में सकारात्मक परिवर्तन संभव है, जो राष्ट्र को मजबूत आधार प्रदान करते हैं। कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों ने भी अभियान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.