रामगढ़, मई 27 -- पतरातू, निज प्रतिनिधि। एकल अभियान पतरातू संच एवं भुरकुण्डा संच के आचार्य, संच समिति और स्थानीय ग्रामीणों की ओर से बुधवार को गंगा दशहारा और नदी पूजन किया गया। इस दौरान पंच बहनी मंदिर प्रांगण स्थित नदी का पूजा-पाठ और विधिवत आरती कर, पूजन कार्यक्रम को पूरा किया गया। इस अवसर पर जिला पर्यावरण प्रमुख भुवनेश्वर ठाकुर, संच समिति सचिव किशोर कुमार महतो ,कोषाध्यक्ष सत्येद्र ठाकुर, महिला समिति अध्यक्षया पारिजात कुमारी, सचिव अनीता जैन, उपाध्यक्ष मालती गुप्ता, सम्भाग अभियान प्रमुख राजु कुमार पाण्डेय, गजानन पंडित, भाग अभियान प्रमुख चन्द्रशेखर कुमार, अंचल अभियान प्रमुख अजीत कुमार महतो, संच प्रमुख भुरकुंडा नागेश्वर महतो, संच प्रमुख पतरातू शान्ती देवी, आचार्या यशोदा देवी, सपना देवी, पियायो देवी, मनमति देवी, खुशबू देवी, ललिता देवी, कविता दे...