लातेहार, सितम्बर 25 -- लातेहार, प्रतिनिधि। एकल अभियान के दक्षिण झारखंड संभाग सचिव प्रशांत कुमार सिंह के लातेहार आगमन पर कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक तरीके से पुष्प वर्षा एवं आरती कर उनका स्वागत किया। इस दौरान संभाग सचिव प्रशांत कुमार सिंह ने एकल अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए इसके संदेश को गांव एवं टोलों तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि एकल अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, संस्कार, स्वास्थ्य और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देना है। अभियान के माध्यम से गांवों के बच्चों और ग्रामीण परिवारों को बेहतर शिक्षा एवं संस्कार से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। मौके पर अभियान से जुड़े कार्यकर्ता मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...