कोडरमा, मार्च 16 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। कोडरमा जिला अंतर्गत एकल अभियान द्वारा 264 एकल विद्यालयों का संचालन किया जा रहा है। विद्यालयों की गुणवत्ता बनाए रखने व कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य से अंचल समिति का पुनर्गठन किया गया। नवीन समिति की घोषणा उत्तर झारखंड संभाग, भाग धनबाद व अंचल कोडरमा के अंतर्गत प्रभाग पी 3 के अध्यक्ष रविन्द्र ओझा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में की गई। बैठक में मुख्य रूप से उत्तर झारखंड संभाग अध्यक्ष सरयू राम, संभाग सचिव दयानंद तिवारी, धनबाद भाग अध्यक्ष सतेन्द्र अंबष्ट, भाग गतिविधि प्रभारी रामरतन महर्षि व संभाग गतिविधि विभाग प्रमुख नरेंद्र प्रसाद उपस्थित थे। इस अवसर पर संभाग सचिव दयानंद तिवारी ने एकल अभियान की कार्यप्रणाली, समिति के दायित्व एवं विभिन्न गतिविधियों के बारे में विस्तारपूर्वक जा...