गोरखपुर, जून 13 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। शहर के दक्षिण पश्चिम में वाराणसी और लखनऊ की ओर से आने वाले वाहनों के लिए मुख्य चौराहा नौसड़ पर इन दिनों वाहनों का दबाव और बढ़ गया है। एकला बांध मार्ग को लखनऊ-कुशीनगर हाईवे पर बंद कर दिया गया है, इस कारण चौराहे पर बार-बार जाम की नौबत आ रही है। लोगों में चर्चा है कि नौसड़ में फ्लाईओवर बनने के बाद ही जाम की समस्या का समाधान होगा, जबकि छह माह से नौसड़ में फ्लाईओवर की डीपीआर अटकी हुई है। यह भी पढ़ें- इस्लामपुर पूर्वी बाइपास परियोजना में विलंब से लोगों में आक्रोशफ्लाईओवर की योजना नौसड़ में शुक्रवार दोपहर में लगातार दूसरे दिन वाहन जाम में फंसे तो वाहनों के पहिए रेंगने लगे। स्थानीय दुकानदार शिवेंद्र सिंह ने कहा कि एकला बांध मार्ग बंद होने से वाहनों की संख्या बढ़ गई है। इसकी वजह से जाम से लोग परेशान हो रह...