गोरखपुर, अप्रैल 13 -- गोरखपुर। मुख्य संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसी माह एकला बांध रिंग रोड और राप्ती तट पर इको पार्क का लोकार्पण कर 131 फीट ऊचे राष्ट्रीय ध्वज को फहराएंगे। रविवार को नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने एकला बांध पर विकसित हो रहे राप्ती इको पार्क एवं रिंग रोड निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। पार्क के सौंदर्यीकरण और सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए जरुरी दिशा निर्देश दिए।नगर आयुक्त ने एकला बांध पर बनाए जा रहे प्रवेश द्वार के सामने बड़े मार्बल के दो शेरों की मूर्तियां स्थापित करने के निर्देश दिए। बांध के डिवाइडर पर रेलिंग व ट्री-गार्ड लगा कर छायादार वृक्ष लगाने को कहा। साथ ही बांध पर 131 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज लगाने के कार्य में तेजी लाने और उसके रखरखाव का जिम्मा संबंधित ठेकेदार को दो वर्षों के लिए देने के निर्देश दिए...