गोरखपुर, जनवरी 3 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। स्वच्छ भारत मिशन नगरीय एवं मिशन क्लीन एयर प्रोग्राम के तहत नगर को स्वच्छ एवं प्रदूषण मुक्त बनाने के उद्देश्य से रविवार को एकला बांध पर प्लॉग रनिंग, एक घंटा श्रमदान एवं वृहद पौधरोपण आयोजित होगा। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम में रविवार की सुबह 7.30 बजे से महापौर डॉ मंगलेश कुमार श्रीवास्तव, नगर आयुक्त, सभी अपर नगर आयुक्त, मुख्य अभियंता, सभी अधिशासी, सहायक और अवर अभियंता, जोनल अधिकारी, सफाई निरीक्षक और स्वच्छता मित्र शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में सभी 80 वार्डो के पार्षदों और नागरिकों को आमंत्रित किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.