एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ सामूहिक योगाभ्यास
अंबेडकर नगर, जून 16 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में चल रहे योग सप्ताह के तहत मंगलवार को एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्टेडियम के अधिकारियों, प्रशिक्षकों, कर्मचारियों एवं विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने इसमें प्रतिभाग किया। योग सत्र के दौरान प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम तथा ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया गया। प्रशिक्षकों ने योग के नियमित अभ्यास से होने वाले शारीरिक एवं मानसिक लाभों की जानकारी देते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। योग प्रशिक्षकों ने बताया कि योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक तनाव को कम करने और एकाग्रता बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह भी पढ़ें- योग करने जुटे लोग, निकाली गई ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.