आगरा, मार्च 26 -- एकलव्य स्टेडियम के जिम्नास्टिक प्रशिक्षु रमजान ने ऑल इंडिया अंतर विवि जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। एकलव्य स्टेडियम के जिम्नास्टिक कोच राजेश यादव ने बताया कि पंजाब विवि, चंडीगढ़ में हुई प्रतियोगिता में रजमान ने डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि की ओर से प्रतिभाग करते हुए पुरुष वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर आगरा का नाम रोशन किया। रमजान कोच मो. जादेव से जिम्नास्टिक का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। स्वर्ण पदक जीतने पर आरएसओ संजय शर्मा, क्रीड़ाधिकारी अलीगढ़ राम मिलन ने रमजान व कोच को बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...