गुमला, अप्रैल 16 -- बसिया प्रतिनिधि। सौ दिनी मुक्त भारत अभियान के तहत बुधवार को एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय बसिया में जिला यक्ष्मा केंद्र द्वारा जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य छात्रों व शिक्षकों को टीबी रोग के प्रति जागरूक करना तथा इसके लक्षणों और बचाव के उपायों की जानकारी देना था।कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम समन्वयक विनय कुमार गुप्ता ने अपने संबोधन में टीबी के प्रमुख लक्षणों की जानकारी देते हुए बताया कि यदि किसी व्यक्ति को लगातार खांसी, बुखार या कमजोरी जैसी समस्या हो तो उसे तुरंत जांच करानी चाहिए। उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे अपने गांव या आसपास ऐसे लक्षण वाले लोगों को पहचान कर उन्हें इलाज के लिए प्रेरित करें। यह भी पढ़ें- स्वास्थ्य शिविर में लोगों को मिली नि: शुल्क दवा उन्होने कार्यक्रम के दौरान छात्रों से सवाल-...