एकलव्य व सुरेंद्र राकेश आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा आठ को
हल्द्वानी, अप्रैल 4 -- रामनगर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के सभागार में आवासीय विद्यालयों में प्रवेश परीक्षा को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। बोर्ड के सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया कि एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के लिए 1885 आवेदन आए थे। जांच में 1699 अभ्यर्थियों के आवेदन योग्य पाए गए। राजकीय सुरेन्द्र राकेश आदर्श आवासीय प्रवेश परीक्षा 395 आवेदन आए थे। 372 अभ्यर्थियों के आवेदन सही पाए है। परीक्षा आठ अप्रैल को होगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा के लिए प्रदेश में 28 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बताया कि परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक संपन्न कराई जाएगी। इस दौरान बैठक में संयुक्त सचिव सीपी रतूड़ी, सुषमा गौरव, डॉ राम चन्द्र पांडेय, सुनील भंडारी, प्रकाश राम, निखिल जोशी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.