रुद्रपुर, अप्रैल 8 -- असद जावेद, खटीमा। राजकीय आश्रम पद्धति उच्चतर माध्यमिक विद्यालम खटीमा परीक्षा केन्द्र पर एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा बुधवार को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई। केन्द्र व्यवस्थापक रामदत्त जोशी ने बताया कि इस परीक्षा केन्द्र पर पंजीकृत 161 में से कुल 130 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 31 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराई गई। एकलव्य आद‌र्श आवासीय विद्यालय से पर्यवेक्षक के रूप में रोशन झिंक्वाण पूरी परीक्षा अवधि में उपस्थित रहे। खण्ड शिक्षा अधिकारी भानु प्रताप कुशवाहा ने परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...