सिमडेगा, फरवरी 25 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। डीसी कंचन सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय एवं आश्रम विद्यालय में नामांकन परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में 26-27 के लिए आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में परीक्षा के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन हेतु विभिन्न विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में बताया गया कि कक्षा 6, 7 एवं 8 में नामांकन हेतु लिखित परीक्षा दिनांक 08 मार्च को आयोजित की जाएगी। परीक्षा पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 01:00 बजे तक और अपराह्न 03:00 बजे से 05:00 बजे तक आश्रम आवासीय विद्यालय एवं अनुसूचित जनजाति अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा जाति आवासीय विद्यालय वर्ग 6, 7 एवं 8 में नामांकन हेतु आयोजित होगी। परीक्षा का केंद्र संत अन...