भागलपुर, अप्रैल 3 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। मुख्यमंत्री खेल विकास योजना के तहत एकलव्य आवासीय खेल प्रशिक्षण केन्द्र में प्रशिक्षुओं की चयन प्रतियोगिता में सहभागिता के संबंध में जिला शिक्षा कार्यालय ने अधिसूचना जारी की है। जिले के सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी व स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को कहा गया कि भागलपुर समेत राज्य के विभिन्न जिलों में एकलव्य राज्य आवासीय खेल प्रशिक्षण केन्द्र की योजना संचालित है। भागलपुर जिला के तहत साहु उच्च विद्यालय साहु परवत्ता नवगछिया में तीरंदाजी बालक तथा राजकीय बालिका इंटर विद्यालय भागलपुर में बैडमिंटन बालिका का एकलव्य आवासीय प्रशिक्षण केन्द्र संचालित है। दोनों प्रशिक्षण केन्द्रों में प्रतिभागियों के नामांकन के अतिरिक्त अन्य जिले में संचालित वॉलीबॉल एवं बास्केटबॉल एकलव्य केन्द्र में चयन के लिए शिविर का आयोजन हो...