बांका, सितम्बर 4 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। जिले के खिलाड़ियों ने एक बार फिर खेल के क्षेत्र में जिले का नाम रोशन किया है। खेल विभाग, बिहार सरकार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना की ओर से राज्य के विभिन्न खेलों के लिए एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र में खिलाड़ियों के चयन की प्रक्रिया पूरी की गई। जारी सूची में बांका जिले के कुल 22 बालक-बालिका खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इनमें अकेले तीरंदाजी में 21 खिलाड़ियों ने जगह बनाई है, जबकि एक खिलाड़ी का चयन बैडमिंटन के लिए हुआ है। चयनित खिलाड़ियों में बैडमिंटन के लिए आराध्या पीहू का चयन हुआ है। वहीं तीरंदाजी में शोभा कुमारी, पूजा कुमारी, आरुषि मिश्रा, लवली टुडू, सृष्टि कुमारी, मानसी कश्यप, आरती कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, नीलम कुमारी, ब्यूटी कुमारी, वेदिका, जूही कुमारी, रमेश किस्कू, प्रिंस मुर्मू, ऋषभ सिंह, आसमा च...