एकलव्य के छह विद्यार्थियों को अमृत उद्यान भ्रमण का अवसर
सोनभद्र, सितम्बर 7 -- सोनभद्र, संवाददाता। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (ईएमआरएस) पिपरखाड़ के छह विद्यार्थियों को राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली स्थित अमृत उद्यान के भ्रमण का विशेष अवसर मिला है। चयनित विद्यार्थियों में आदित्य, अजीत, पीकेआरसी बाबू, संगीता, नेहा और राधा शामिल हैं। विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण आठ सितंबर को निर्धारित है। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को राष्ट्रपति भवन की गरिमा, राष्ट्रीय धरोहर और अमृत उद्यान की प्राकृतिक एवं ऐतिहासिक विशेषताओं को करीब से जानने-समझने का अवसर मिलेगा। विद्यालय की शिक्षिका कल्याणी (टीजीटी संस्कृत) विद्यार्थियों के साथ एस्कॉर्ट के रूप में रहेंगी। प्रधानाचार्या सोनिया आनंद ने विद्यार्थियों के चयन पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि इस तरह के अवसर बच्चों के व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास और राष्ट्रीय चेतना को मज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.