बिहारशरीफ, जनवरी 22 -- एकलव्य केन्द्र : बिंद में जिला खेल पदाधिकारी ने एकलव्य केंद्र का लिया जायजा फरवरी में ट्रायल के माध्यम से खिलाड़ियों का किया जाएगा चयन फोटो : बिन्द खेल : बिन्द में गुरुवार को खेल मैदान का जायजा लेते जिला खेल पदाधिकारी शालिनी प्रकाश व अन्य। बिन्द, निज संवाददाता प्रखंड में ग्रामीण क्षेत्रों के होनहार युवाओं को खेल के प्रति रुचि बढ़ाने व उन्हें एथलेटिक्स से जोड़ने के लिए एकलव्य केन्द्र बनाया जा रहा है। इस केन्द्र में बच्चों को प्रशिक्षण देकर उन्हें विश्वस्तरीय एथलिटिक्स बनाने का प्रयास किया जाएगा। जिला खेल पदाधिकारी शालिनी प्रकाश ने गुरुवार को एकलव्य केन्द्र का जायजा लिया। ट्रायल के माध्यम से खो-खो, एथलेटिक्स, तीरंदाजी के खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि फरवरी के पहले हफ्ते में खिलाड़ियों का ट्रायल के माध्...