बगहा, जनवरी 22 -- रामनगर, एक प्रतिनिधि। संसू। एकलव्य आवासीय विद्यालय बेलाटांडी दोन में वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। बुधवार की शाम आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ वाल्मीकिनगर के सांसद सुनील कुमार, जिला कल्याण पदाधिकारी अमित भास्कर एवं एसएसबी के कमांडेंट द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और गणमान्य अतिथियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।आगत अतिथियों का स्वागत प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सह विद्यालय प्रबंधक दीपक कुमार तथा प्रधानाध्यापक रविन्द्र प्रसाद ने किया। अतिथियों ने अपने संबोधन में विद्यालय द्वारा बच्चों के शैक्षणिक, सांस्कृतिक और नैतिक विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। सांसद सुनील कुमार ने कहा कि एकलव्य आवासीय विद्यालय ग्रामीण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.