मुजफ्फरपुर, अप्रैल 1 -- मुजफ्फरपुर, वसं। एकलव्य राज्य आवासीय प्रशिक्षण केंद्रों में दाखिले के लिए विभिन्न खेल विधाओं में खिलाड़ियों के चयन हेतु ट्रायल प्रतियोगिता बुधवार से शुरू हुई। जिला खेल पदाधिकारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि पहले दिन शूटिंग प्रतियोगिता हुई। सिकंदरपुर स्थित स्टेडियम एवं खेल भवन में जिले के लगभग 30 बालक एवं बालिकाओं ने भाग लिया। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना से शूटिंग के एनआईएस कोच मुकेश कुमार एवं निलेश कुमार मौजूद रहे। इनकी देखरेख में ट्रायल प्रतियोगिता हुई।दो अप्रैल को वुशू व बॉक्सिंग, तीन अप्रैल को वॉलीबॉल, चार अप्रैल को बैडमिंटन, बास्केटबॉल और वेटलिफ्टिंग की प्रतियोगिता होगी। वुशू, बॉक्सिंग व वेटलिफ्टिंग खेल भवन, वॉलीबॉल मुखर्जी सेमिनरी, बैडमिंटन स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स और बास्केटबॉल की प्रतियोगिता नेहरू स्टेडियम में ...