किशनगंज, अप्रैल 1 -- किशनगंज। खेल विभाग, बिहार सरकार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना एवं जिला प्रसाशन किशनगंज के तत्वावधान में एकलव्य आवासीय खेल प्रशिक्षण योजना के अंतर्गत जिला किशनगंज में 30 मार्च 2026 को देर शाम स्टेडियम, खगड़ा में फुटबॉल ट्रायल का सफलतापूर्वक आयोजन कराया गया। इस ट्रायल में बिहार के विभिन्न जिलों से आए लगभग 150 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन एडीएम (आपदा) द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु प्रेरित किया तथा ट्रायल की औपचारिक शुरुआत कराई।खिलाड़ियों का चयन प्रक्रिया पूर्णत: पारदर्शी एवं विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न की गई।इस ट्रायल में चयनित प्रतिभागियों को राज्य भर में संचालित एकलव्य फुटबॉल प्रशि...