आजमगढ़, फरवरी 13 -- आजमगढ़। स्वच्छ भारत मिशन और संचारी रोकथाम नियंत्रण अभियान के तहत शुक्रवार को पल्हनी विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत एकरामपुर में ग्राम प्रधान के देखरेख में ग्रामीण सफाई कर्मियों ने साफ सफाई की। इस दौरान सफाई कर्मी गुलाब चौरसिया ने आस-पास के लोगों को जागरुक करते हुए उन्हें बीमारियों पर नियंत्रित पाने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...