गाज़ियाबाद, जून 21 -- ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। आवास एवं विकास परिषद की एकमुश्त समाधान योजना में अभी तक 156 बकायेदारों ने पंजीकरण कराया है। कुल बकायेदारों के मुकाबले यह संख्या कम है, लेकिन बकाया भुगतान के लिए पंजीकरण कराने वालों में चार बड़े बकायेदार भी शामिल हैं। इन पर 80 से 100 करोड़ रुपये का बकाया है। ऐसे में परिषद को अच्छा राजस्व मिलने की उम्मीद है। परिषद की एकमुश्त समाधान योजना 15 अप्रैल से शुरू हुई थी। सवा दो माह में 156 बकायेदारों ने भुगतान के लिए पंजीकरण कराया है, जबकि कुल बकायेदार 800 हैं। शनिवार के दिन विशेष काउंटर खोलने से लेकर परिषद सभी उपाय कर रही है। हालांकि, बकायेदारों की संख्या नहीं बढ़ रही है। गाजियाबाद में वसुंधरा, मंडोला और सिद्धार्थ विहार योजना से जुड़े बकायेदार हैं। एकमुश्त भुगतान के लिए वसुंधरा के बकायेदारों ने ज्या...