गुड़गांव, जून 26 -- गुरुग्राम, अमर मौर्य। गुड़गांव इंडस्ट्रियल एसोसिएशन (जीआईए) ने गुरुवार को जीएसटी विभाग के साथ मिलकर जीएसटी से संबंधित एकमुश्त निपटान योजना (वन टाइम सेटलमेंट-ओटीएस) पर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें उद्यमियों से योजना का लाभ उठाने के लिए जल्द ही पोर्टल पर आवेदन करने को कहा। जीआईए के निवर्तमान अध्यक्ष जेएन मंगला ने कहा कि इससे उद्योगों को निश्चित रूप से लाभ मिलेगा तथा पुराने विवादों के समाधान में सहायता प्राप्त होगी। संयुक्त आयुक्त जीएसटी स्नेह लता ने उद्यमियों से अपील की कि वे इस योजना का अधिकतम लाभ उठाते हुए शीघ्र पोर्टल पर आवेदन करें। इस योजना को पूर्ववर्ती योजनाओं में रही कमियों को दूर करते हुए अधिक प्रभावी बनाया गया है। डिप्टी कमिश्नर एनआर फूले ने भी योजना की जानकारी देकर प्रक्रियाओं व लाभों को समझाया। योजना ...