पीलीभीत, दिसम्बर 31 -- अमरिया। उप्र सरकार द्वारा बिजली बिलों पर एक मुश्तजमा योजना के तहत लगाए गए सुविधा शिविर में उपभोक्ताओं को राहत दी। मंगलवार को 28 लाख रुपए जमा कराए गए। एक दिसम्बर से चल रही बिलों पर मूलधन में 25 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। एक जनवरी से इस छूट में मूल धन में पांच प्रतिशत की छूट कम हो जाएगी। मंगलवार को बिल जमा करने बालों की लम्बी लाइन दिखाई दी। जेई दीपेश कुमार ने बताया कि एक दिसम्बर से 30 दिसंबर तक लगभग 3 करोड़ 12 लाख रुपए जमा हो चुके हैं। बिजली उपभोक्ताओं को 31 दिसंबर तक मूलधन में 25 प्रतिशत छूट दी जा रही थी। यह एक जनवरी से मूलधन में ये छूट 20 प्रतिशत ही मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.