छपरा, अप्रैल 17 -- एकमा। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा नियमों के पालन को लेकर स्थानीय पुलिस ने शुक्रवार को थाना क्षेत्र के विभिन्न मार्गों पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। एकमा से परसा जाने वाली मुख्य सड़क और छपरा-सीवान मुख्य मार्ग एनएच-531 पर अलख नारायण सिंह उच्च विद्यालय के समीप पुलिस टीम ने वाहनों की जांच की। अभियान का नेतृत्व पुलिस पदाधिकारी संजीव कुमार मेहता ने पुलिस बल के साथ किया। जांच के दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने, तीन सवारी बैठाकर बाइक चलाने और आवश्यक कागजात नहीं रखने वालों पर विशेष नजर रखी गई। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 17 बाइक चालकों से कुल 17 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। नशा मुक्त सारण अभियान में 306 लीटर शराब जब्त, 5 गिरफ्तार छपरा ,हमारे संवाददाता l जिले में नशा मुक्ति अभियान के त...