छपरा, अप्रैल 14 -- एकमा। प्रखंड के अलख नारायण सिंह उच्च विद्यालय परिसर में जनगणना के प्रथम चरण से संबंधित तीन दिवसीय डिजिटल प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड चार्ज सह प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ.अरुण कुमार, अपर चार्ज पदाधिकारी मिथलेश कुमार मेहता तथा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी योगेंद्र बैठा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस प्रशिक्षण में कुल 427 प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों को मकान सूचीकरण और मकान गणना से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...