छपरा, अप्रैल 9 -- एकमा। एकमा बाजार में आपसी विवाद के दौरान एक युवक पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल की पहचान एकमा थाना क्षेत्र के सफरी गांव निवासी 24 वर्षीय सूरज कुमार साह, पिता कार्तिक साह के रूप में हुई है। बताया जाता है कि किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद मारपीट शुरू हो गई, इसी दौरान हमलावर ने सूरज कुमार के सिरपर चाकू से वार कर दिया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायल अवस्था में सूरज कुमार को तत्काल एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां ड्यूटी पर तैनात डॉ. मयंक कुमार ने प्राथमिक उपचार किया। गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। पैक्स चुनाव को लेकर नामांकन अम...