भदोही, सितम्बर 22 -- भदोही, संवाददाता। अखिल भारतीय कालीन निर्माता संघ (एकमा) का एक प्रतिनिधि मंडल सोमवार को डीएम शैलेष कुमार से भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा की अगुवाई में मिला। इस दौरान जम्मू-कश्मीर की तर्ज पर प्रदेश एवं जिले के कालीन कारोबारियों को भी कम से कम आठ फीसदी इंसेंटिव दिलाने की सरकार से गुहार लगाई।एकमा अध्यक्ष उमेश कुमार गुप्त मुन्ना ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में वहां की सरकार द्वारा जीआई टैग वाले कालीन निर्माताओं एवं निर्यातकों को 10 फीसदी इंसेंटिव वित्तीय सहायता दी जाती है। लेकिन उत्तर प्रदेश में ऐसा नहीं है। भदोही एवं मिर्जापुर में ही कालीन कारोबार से लाखों लोगों को रोजगार दिलाने का काम कारोबारी करते हैं। बिना सरकारी मदद से कारोबार करना आज के समय में काफी दुरुह हो गया है। ऐसे में डीएम से मांग किया कि सरकार से कम से कम आठ फीसदी ...