छपरा, दिसम्बर 8 -- एकमा। नगर प्रशासन ने नगर पंचायत एकमा बाजार क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण को लेकर सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। इसके लिए प्रशासन ने विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर ली है। निर्धारित कार्यक्रम के तहत आगामी 16 दिसंबर को ब्लॉक रोड और स्टेशन रोड स्थित सरकारी भूमि पर किए गए अस्थायी अतिक्रमणों को हटाने के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन की सहायता से विशेष अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान अतिक्रमित हिस्सों को बलपूर्वक हटाया जाएगा तथा नियमों के उल्लंघन पर संबंधित व्यक्तियों से जुर्माना भी वसूला जाएगा। नगर प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह प्रक्रिया एक बार तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि नियमित अंतराल पर अतिक्रमण-निरोधी अभियान चलाया जाएगा। दोबारा अतिक्रमण पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। कार्यपालक पदाधिकारी रमन राज ने बताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.