छपरा, अप्रैल 26 -- एकमा। एकमा थाना परिसर में रविवार को एसएसपी विनीत कुमार के नेतृत्व में गुंडा एक्ट के तहत रजिस्टर्ड आरोपियों की गुंडा परेड कराई गई। अपराध और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्रवाई में कुल 42 आरोपियों को थाने में हाजिर कराया गया। इस दौरान उनसे उनके पुराने आपराधिक मामलों और वर्तमान गतिविधियों के बारे में पूछताछ की गई। साथ ही संबंधित क्षेत्रों के चौकीदारों को भी बुलाकर आरोपियों की गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए। कई आरोपियों ने आगे से किसी भी गलत कार्य में शामिल नहीं होने की बात कही। एसएसपी ने स्पष्ट कहा कि अपराध और अवैध धंधों में संलिप्त लोगों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। यह भी पढ़ें- भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री की 'मन की बात' मौके पर एसडीपीओ राजकुमार, इंस्पेक्टर किरण श...