हल्द्वानी, सितम्बर 26 -- मोहन भट्ट, हल्द्वानी। डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) के स्त्री रोग विभाग में डॉक्टरों की भारी कमी के चलते स्वास्थ्य व्यवस्थाएं पूरी तरह चरमरा गई हैं। स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है कि मरीजों को ऑपरेशन के लिए एक महीने से भी ज्यादा की लंबी वेटिंग दी जा रही है। कई बार तय तारीख पर अस्पताल पहुंचने के बावजूद प्लान किए गए मरीजों का ऑपरेशन नहीं हो पा रहा है और उन्हें बिना इलाज वापस लौटना पड़ रहा है। इस अव्यवस्था के कारण दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाली आर्थिक रूप से कमजोर महिला मरीजों को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

वर्तमान में पूरा विभाग केवल पीजी डॉक्टरों के भरोसे वर्तमान में पूरा विभाग केवल पीजी (पोस्ट ग्रेजुएट) डॉक्टरों के भरोसे चला रहा है। हाल ही में एक असिस्टेंट प्रोफेसर के इस्तीफा देने और एकमा...