मुंबई, जून 21 -- महाराष्ट्र की राजनीति इन दिनों चरम पर है। सत्ताधारी गठबंधन के अंदर गहरे घात-प्रतिघात और विपक्षी शिवसेना (UBT) में चल रही अंदरूनी खींचतान के बीच एक बड़ा राजनीतिक भूचाल आने वाला है। शिवसेना (यूबीटी) के छह सांसद अब औपचारिक रूप से एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में विलय के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इन सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को अपना पत्र सौंप दिया है। सियासी गलियारों में चर्चा है कि यह प्रक्रिया अब मात्र औपचारिकता रह गई है और अगले सप्ताह के अंदर ही पूरी हो सकती है। इस दल-बदल के बाद लोकसभा में शिंदे गुट की ताकत बढ़कर 13 हो जाएगी। महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों में यह बदलाव कई समीकरणों को उलट-पुलट कर देगा। शिंदे की शिवसेना की संख्या कांग्रेस के बराबर (13) पहुंच जाएगी, जबकि भाजपा की सीटें घटकर मात्र 9 रह जाएंगी और व...