नई दिल्ली, मई 22 -- फॉक्सवैगन इंडिया इस महीने यानी मई 2026 में अपनी लग्जरी सेडान वर्टूस पर एक स्पेशल डिस्काउंट प्रोग्राम लेकर आई है। कंपनी इस सेडान के क्रोम और स्पोर्ट, दोनों वैरिएंट पर 70,000 रुपए तक के बेनिफिट दे रही है। क्रोम रेंज की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10.49 लाख रुपए है, जबकि स्पोर्ट रेंज की शुरुआती कीमत 14.09 लाख रुपए है। ऐसे ग्राहक को 10 लाख से 15 लाख रुपए की सेडान खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो इस कार की फाइनल EMI पर असर पड़ सकता है। वर्टूस को ग्लोबल NCAP से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग भी मिली है, जो इसे अपने कॉम्पटीटर के मुकाबले एक मजबूत दावेदार भी बनाती है। बता दें कि इसका सीधा मुकाबला स्कोडा स्लाविया, हुंडई वरना और होंडा सिटी से होता है। खास बात ये है कि अब इस सेगमेंट में ग्राहकों के लिए एक छोटा, लेकिन ज्यादा फोकस्ड ग्रुप बचा है। ...