बुलंदशहर, मई 31 -- रविवार को नगर के एक फार्म हाउस में राष्ट्रीय लोकदल का एकता सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में युवाओं, किसानों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पंकज प्रधान ने तथा संचालन योगेंद्र लोधी ने किया। यह भी पढ़ें- रालोद प्रदेश में विधानसभा मजूबत होकर आएगी : त्रिलोक त्यागीमुख्य अतिथि का संबोधन मुख्यातिथि राष्ट्रीय संगठन महासचिव त्रिलोक त्यागी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत रत्न चौधरी चरण सिंह के विचारों और नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने किसान, मजदूर और कामगार वर्ग को सम्मान व पहचान दिलाने के लिए संघर्ष किया। लोकदल का गठन किसी परिवार के लिए नहीं, बल्कि ग्रामीण भारत के हितों की रक्षा के लिए किया गया था। उन्होंने कार्यकर्ताओं से ए...