चाईबासा, जनवरी 2 -- गुवा, संवाददाता। झारखंड मजदूर संघर्ष संघ यूनियन कार्यालय में चार पदाधिकारियों जिसमें यूनियन के वरिष्ठ पदाधिकारी कुल बहादुर, उपाध्यक्ष राकेश यादव, महिला उपाध्यक्ष चंद्रिका खंडाईत व झामुमो के सक्रिय कार्यकर्ता जयराम दास शामिल हैं, उनका जन्मदिन मनाया गया। मंच से झारखंड मजदूर संघर्ष संघ यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे ने मजदूरों को संबोधित करते हुए कहा कि नया साल 2026 मजदूरों के लिए संघर्ष का साल होगा। उन्होंने कहा कि एकता के बल पर ही मजदूर अपने अधिकारों और लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। यूनियन अब सेल प्रबंधन के खिलाफ एक ठोस रणनीति बना रही है, ताकि प्रबंधन अपनी मनमानी न कर सके। इसके लिए सभी मजदूरों को एकजुट होकर आंदोलन की राह पर चलना होगा, जिसकी शुरुआत बहुत जल्द की जाएगी। उन्होंने यूनियन की प्रमुख मांगों को रखते हुए ...