फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 14 -- फर्रुखाबाद। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय फतेहगढ़ में शनिवार को शिव जयंती धूमधाम से मनाई गई। वक्ताओं ने कहा कि भगवान शिवजी का पूजन करने से सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी दिनेश सिंह ने कहा कि विश्व के इतिहास और भूगोल के परिवर्तन का समय अब आ चुका है। प्रकृति की आपदाएं देश में मिसाइल युद्ध विश्व के विनाश का संकेत दे रहे हैं। आपसी एकता एवं विश्वास को जागृत करने के लिए राजयोग बेहद आवश्यक है। सिखलाई रेजीमेंट के कमांडेंट हरवीर सिंह ने कहा कि भगवान शिव जी का पूजन-अर्चन करने से सभी कष्ट दूर होते हैं। इस अवसर पर केंद्र संचालिका बीके सुमन, मीरा, राधिका, पुष्पा, कमलेश और गौरी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...