प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 16 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। नगर क्षेत्र के पूरे ईश्वर नाथ स्थित पौराणिक शिवाला मंदिर पर आयोजित दो दिवसीय आठवें शिवाला महोत्सव का समापन सोमवार देर शाम विराट कवि सम्मेलन से हुआ। कवि सम्मेलन सत्र का उद्घाटन परशुराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप शुक्ल व महोत्सव के संरक्षक परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक तिवारी, प्रवक्ता अजीत सिंह, शिक्षक प्रभा शंकर पांडेय, ज्ञानेश तिवारी, संरक्षक दयाशंकर शुक्ल ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित व माल्यार्पण कर किया। मुख्य अतिथि सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्या ने कहा कि महोत्सव समाज को एकता का संदेश देता है। अतिथियों को आयोजक परमानंद मिश्र, संयोजक शिवेश शुक्ल, दयाशंकर शुक्ल ने सम्मानित किया। ओज कवि यज्ञ कुमार पांडेय ने पढ़ा-एक नहीं छत्तीस गोलियां दा...