लखनऊ, अप्रैल 29 -- Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा सपा को 'विकास विरोधी' बताए जाने पर बुधवार को पलटवार करते हुए कहा कि सपा एकता, समावेशिता और समान विकास में विश्वास करती है। यादव ने कहा, समाजवादी पार्टी ने हमेशा लोगों को जोड़ने का काम किया है। हमारा नाम ही संविधान से प्रेरित है। हम भेदभाव खत्म करने और सामाजिक सद्भाव बढ़ाने में विश्वास रखते हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी 'गंगा-जमुनी तहजीब' और 'हिंदुस्तानियत' की पक्षधर है तथा ऐसी राजनीति का समर्थन करती है जो जाति और धर्म से ऊपर उठकर लोगों को साथ लाती है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने गंगा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन का उल्लेख करते हुए दावा किया कि प्रदेश में एक्सप्रेसवे विकास की शुरुआत समाजवादी पार्टी की सरकार ने की थी। उन्होंने कहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.