लोहरदगा, मार्च 16 -- भंडरा, प्रतिनिधि। लोहरदगा के भंडरा थाना परिसर में सोमवार को ईद, रामनवमी और सरहुल को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। बीडीओ प्रतिमा कुमारी के अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक बैठक में त्योहारों के विधि-व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में रामनवमी, प्रकृति पर्व सरहुल और ईद को लेकर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों व पंचायत से पहुंचे सामाजिक कार्यकर्ता व बुद्धिजीवी वर्ग के लोगों द्वारा विधि व्यवस्था को लेकर सुझाव साझा किया गया। मौके पर बीडीओ ने कहा कि प्रखंड की पहचान आपसी एकता और भाईचारे के रूप में होती रही है। इसे हम सभी को मिलकर बरकरार रखना है। उन्होंने कहा कि भंडरा प्रखंड में सभी धर्म के लोग एक दूसरे के त्योहारों को मिलजुल कर मनाते है। त्यौहार के दौरान कोई भी शरारती तत्वों द्वारा आपसी सौहार्द खराब करने का प्रयास किया ...