बिजनौर, फरवरी 27 -- साहू जैन कॉलेज, नजीबाबाद की राष्ट्रीय सेवा योजना छात्रा इकाई की ओर से आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन किया गया। शिविर का अंतिम दिवस संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। शुक्रवार को गायत्री शक्तिपीठ तातारपुर लालू मे आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का अंतिम दिवस संकल्प दिवस के रूप मे मनाया गया, जिसमें स्वयंसेविकाओं ने राष्ट्रीय एकता और अखंडता को कायम रखने एवं समाज सेवा के प्रति समर्पित रहने का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रो. बी.एस. तोमर ने शिविर के दौरान स्वयं सेविकाओं के द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सरोज बाई ने विशेष शिविर की सात दिन की रिपोर्ट प्रस्तुत की तथा अतिथिगणों का स्वागत किया। मानसी जेवरिया ने कत्थक नृत्य, रितिका ने भाषण प्रस्तुत किया। शिविर के दौरान आयोजित की गई विभिन्न ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.