लोहरदगा, अगस्त 17 -- लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा के वरिष्ठ कांग्रेस नेता, इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू ने देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत बनाने की अपील की है। स्वतंत्रता दिवस से जुड़े कार्यक्रमों में धीरज साहू ने लोगों से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने को कहा। वह विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति के कार्यक्रमों में शरीक हुए। इस दौरान उन्होंने अलग-अलग संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।बरवाटोली चौक, मिशन चौक, नगर भवन, पुराना शुक्र बाजार, उर्सुलाइन टीचर ट्रेनिंग कॉलेज, उर्स़ुलाइन कॉन्वेंट विद्यालय, बलदेव साहू महाविद्यालय, गिरवर शिशु सदन, आरडी साहू स्कूल, चांदकोपा में भी ध्वजारोहण किया। यह भी पढ़ें- Hajipur News: लालगंज में आन-बान-शान के स...