सिद्धार्थ, जून 2 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। बर्डपुर से कपिलवस्तु कॉरिडोर मार्ग के चौड़ीकरण को लेकर क्षेत्र के ग्रामीणों, किसानों और व्यापारियों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। ग्रामीणों का आरोप है कि लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की ओर से सड़क चौड़ीकरण के लिए एकतरफा सर्वे कराया जा रहा है। इससे क्षेत्र के चार सौ से अधिक परिवारों के सामने विस्थापन और आजीविका का संकट खड़ा हो गया है।

ज्ञापन की जानकारी कलक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर ग्रामीणों की ओर से सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि बर्डपुर, चैनपुर चौराहा व कपिलवस्तु मार्ग के किनारे बसे गांवों के लोग विकास के विरोधी नहीं हैं, बल्कि चाहते हैं कि परियोजना का क्रियान्वयन इस प्रकार हो जिससे आम नागरिकों को न्यूनतम नुकसान पहुंचे। उनका कहना है कि सड़क चौड़ीकरण के स्थापित मानकों ...