हाजीपुर, दिसम्बर 15 -- बिदुपुर । संवाद सूत्र बिदुपुर थाने के एक गांव में रविवार की देर शाम एक युवक ने युवती को उसके घर में घुसकर गोली मार दी। घायल युवती को बिदुपुर सीएचसी अस्पताल में लाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल से पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। सीएचसी के डॉक्टर चंद्रवीर ने बताया कि लड़की को दो गोली लगी है। एक दाहिने बांह में और उसी तरफ दूसरी कमर के पास लगी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना का कारण एक-तरफा प्रेम-प्रसंग बताया गया है। घटना की सूचना पर बिदुपुर पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस ने इस मामले में एक को हिरासत में लिया है। घायल 25 वर्षीय युवती ने अपने बयान में बताया कि बख्तियारपुर निवासी अजय कुमार राय नामक युवक उस पर शादी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.