फिरोजाबाद, अप्रैल 14 -- थाना रसूलपुर क्षेत्र में एक युवक ने महिला से एक तरफा प्यार में अपने हाथ की नशों को काट लिया। ब्लैड से उसने हाथ के अलावा सिर और गले पर भी प्रहार कर लिया। महिला के परिजनों ने उसे गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। मामला थाना रसूलपुर के टूटी पुलिया इलाके से जुड़ा है। यहां पर एक महिला रहती है, जिसकी शादी आगरा के एत्मादपुर क्षेत्र में हुई थी। शादी के बाद पति से विवाद हो गया और इसका मामला मिडिएशन सेंटर फिरोजाबाद में डाल दिया था। महिला ससुराल से अपने पिता के पास आ गई और यहीं से वह अपने पति से मुकदमा लड़ रही है। यह भी पढ़ें- परिजनों का आरोप, पिता ने कहा मार दो, बचने न पाए महिला द्वारा अपने मुकदमे और अन्य खर्चे के लिए चूड़ी बनाने का काम शुरू कर दिया। महिला का कहना है कि जिस जगह वह चूड़ी बनाने का काम करने के लिए जा...