गाज़ियाबाद, जनवरी 30 -- लोनी, संवाददाता। ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र में एकतरफा प्यार में प्रेमी ने क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली किशोरी के गले पर ब्लेड से वार कर घायल कर दिया। किशोरी की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र की पूजा कॉलोनी निवासी युवक मोकिम क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली किशोरी से एकतरफा प्रेम करता था। किशोरी की मां औद्योगिक क्षेत्र में नौकरी करती है। किशोरी की मां 27 जनवरी सुबह करीब साढ़े आठ बजे बाजार गई थी। इसी दौरान आरोपी युवक उनके घर पहुंचा। किशोरी को अकेला पाकर युवक घर में घुस गया और उससे प्यार का इजहार किया। किशोरी ने युवक को घर से जाने के लिए कहा। गुस्साए युवक ने जेब में रखे ब्लेड निकालकर उसके गले पर तीन वार कर दिए। इसके बाद युवक ने अपने गले पर भी ब्लेड से तीन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.