मुजफ्फरपुर, अप्रैल 12 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नौवीं की छात्रा के एकतरफा प्यार में एक निजी स्कूल का कंप्यूटर शिक्षक उसके घर तक पहुंच गया। छात्रा की शिकायत पर मोहल्ले के लोगों ने शिक्षक को पकड़ उसकी पिटाई कर दिया। इसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसका सिर भी फट गया। घटना की सूचना मिलने के बाद सदर थाने की पुलिस पहुंची और जख्मी शिक्षक को भीड़ से छुड़ाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गई। इलाज के बाद उससे थाने पर पूछताछ की गई। मामले में शनिवार देर शाम तक छात्रा के परिजन ने थाने में शिकायत नहीं की है। थानेदार अस्मित कुमार ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...