कानपुर, जून 9 -- कल्याणपुर। महिला डॉक्टर की तहरीर पर इंटीरियर फर्म संचालक और उसके साथियों के खिलाफ दर्ज मुकदमे को लेकर आरोपित पक्ष की महिलाओं ने एडीसीपी वेस्ट कार्यालय जाकर एकतरफा कार्रवाई का विरोध किया। महिला डॉक्टर ने संचालक संजय यादव समेत 17 लोगों के खिलाफ मारपीट, अभद्रता और कार में तोड़फोड़ का आरोप लगाया था। इस मामले में महिला डॉक्टर की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी। फर्म संचालक के पक्ष में दर्जनों महिलाएं एडीसीपी कार्यालय पहुंची। जहां उन्होंने पुलिस पर एक तरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाया। एडीसीपी वेस्ट राजेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...