धनबाद, मार्च 7 -- लोयाबाद, प्रतिनिधि। एकड़ा में गुरुवार को हुई पत्थरबाजी की घटना में पुलिसकर्मी के घायल होने के बाद लोयाबाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। बताया जाता है कि गुरुवार को शराब को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक रूप ले बैठा। एकड़ा शिव मंदिर के समीप रहने वाले राहुल पासवान के घर के पास, गोपालीचक निचला धौड़ा इलाके से अचानक सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई और जमकर पत्थरबाजी शुरू हो गई। पत्थरों की बारिश से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में आ गए। घटना की सूचना मिलते ही लोयाबाद थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू करने की कोशिश की। इसी दौरान हुई पत्थरबाजी में थाना के एसआई रोहित कुमार महतो घायल हो गए। हालांकि पुलिस ने तत्परता दि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.